ई-गजट पोर्टल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर मयंक सिंह मण्डावी नोडल अधिकारी नियुक्त
बीजापुर, 08 जून 2026/sns/- डिरेगुलेशन 2.0 के अंतर्गत राज्य के सभी अधिनियमों, नियमों, विनियमों, शासनादेशों, परिपत्रों, अधिसूचनाओं एवं नीतियों को एक केंद्रीकृत डिजिटल रिपॉजिटरी के रूप में ई-गजट पोर्टल पर संधारित करने की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के ई-गजट पोर्टल में राजपत्रित तथा गैर-राजपत्रित अधिसूचनाओं के संधारण का प्रावधान किया गया है।
जिला बीजापुर में पीए-22 की अनुशंसाओं के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिसूचनाओं को ई-गजट पोर्टल के माध्यम से शासकीय मुद्रणालय भेजने तथा विभागीय गैर-राजपत्रित अधिसूचनाओं को पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।
उक्त कार्यों के सुचारू संचालन एवं समन्वय के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मयंक सिंह मण्डावी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।