जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 05 जुलाई को
बीजापुर, 08 मई 2026/sns/- अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तर पर चयन परीक्षा आयोजित कर चयन किया जाना है। इस हेतु 05 जुलाई 2026 दिन रविवार समय दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक लिखित परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in अथवा विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in में उपलब्ध हैं।