रेत का अवैध उत्खनन करने पर 3 ट्रैक्टर जप्त
राजनांदगांव, 09 जून 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बरगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टैक्टर क्रमांक सीजी 08 बीजी 4068, सीजी 08 एयू 5299, सीजी 08 बीए 6067 द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई करते हुए जप्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही