विश्व पर्यावरण दिवस पर स्काउट गाइड रोवर रेंजर दल द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण दिया गया संदेश
राजनांदगांव, 09 जून 2026/sns- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा जिला स्काउट गाइड भवन स्टेट स्कूल परिसर राजनांदगांव में पौधरोपण कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र गोल्छा, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, आजीवन सदस्य श्री उत्तम गेडिया, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री मयूख श्रीवास्तव, स्काउट मास्टर छुरिया श्री नीलकंठ धु्रर्वे, स्काउट मास्टर डोंगरगांव श्री मनीष कुमार सोनी उपस्थित थे। इसी तरह जिले के विभिन्न शालाओं में स्काउट गाइड रोवर रेंजर दल द्वारा स्थानीय स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता एवं जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पोस्टर, रंगोली, शपथ के माध्यम से ध्वनि, जल, ट्री गार्ड लगाकर पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।