10 जून को विकासखण्ड उदयपुर के ललाती में 22 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन
अम्बिकापुर, 09 जून 2026/ sns/- “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 10 जून को विकासखण्ड उदयपुर के ललाती शिविर स्थल (सेजेस विद्यालय परिसर) में शिविर लगेगा। जिसमें 22 ग्राम पंचायतों सरगंवा, कवलगिरी, चैनपुर ललाती, खरसुरा, खोधला, घुचापुर, करौन्दी, शंकरपुर, नमना, खम्हरिया, नुरेरा, रिखी, कलचा, भदवाही, देवटिकरा, जामडीह, तोलगा, सलका, पलका, खोड़री, सोनतराई के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर होंगे।,