उत्कर्ष योजना की चयन परीक्षा 5 जुलाई को

अम्बिकापुर, 09 जून 2026/sns/-   मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक आयोजित होगी

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि सरगुजा जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए यह चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र अध्ययनरत विद्यालय के प्रधान पाठक से अग्रेषित कर संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा मंडल संयोजक कार्यालय में जमा करना होगा।

उन्होंने बताया कि अपूर्ण आवेदन पत्र अथवा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप प्रत्येक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मंडल संयोजक कार्यालय तथा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, अम्बिकापुर में उपलब्ध है।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है। पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

About The Author