बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु जिला

मोहला, 09 जून 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार बाढ़ एवं अन्य नैसर्गिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय हेतु जिला, अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार श्री मिथलेश डोण्डे, अपर कलेक्टर (मो. 9425523514) को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का सहायक नोडल अधिकारी तथा सुश्री शुभांगी गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर (मो. 7000731513) को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुविभाग स्तर पर डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मोहला (मो. 9399952311) को अनुविभाग मोहला तथा श्री अमितनाथ योगी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मानपुर (मो. 9752463107) को अनुविभाग मानपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार तहसील स्तर पर श्रीमती नेहा विश्वकर्मा, तहसीलदार मोहला (मो. 9755501402) को तहसील मोहला, श्रीमती चांदनी देवांगन, तहसीलदार मानपुर (मो. 8305260608) को तहसील मानपुर, श्रीमती अनुरिमा एस. कुमार टोप्पो, तहसीलदार अंबागढ़ चौकी (मो. 8889545868) को तहसील अंबागढ़ चौकी, राज आशीष, नायब तहसीलदार खड़गांव (मो. 7772927236) को तहसील खड़गांव तथा श्री दिलीप कुमार साहू, नायब तहसीलदार औंधी (मो. 8103504276) को तहसील औंधी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासन ने सभी नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में सतत निगरानी, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय तथा आवश्यक सूचनाओं के तत्काल संप्रेषण की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि आपदा की स्थिति में आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

About The Author