जल जीवन मिशन हैण्डपम्पों एवं पावर पम्पों से की जा रही निर्बाध जलापूर्ति
मुंगेली, 09 जून 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम में आमजनों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम सरईपतेरा 11 हैण्डपम्पों एवं 04 पावर पम्पों तथा अखरार में 18 हैण्डपम्पों एवं 01 पावर पम्पों के माध्यम से निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्राम सरईपतेरा में जल जीवन मिशन के तहत टंकी एवं पाइपलाइन का निर्माण वर्ष 2023 में पूर्ण कर लिया गया था और अधिकांश घरों में नियमित जलापूर्ति की जा रही थी, लेकिन सड़क एवं सीसी रोड निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइनों के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है।
टंकी की मरम्मत, रिसाव नियंत्रण तथा पाइपलाइन रिपेयरिंग का कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही योजना पूर्ण क्षमता के साथ संचालित होगी। इसी तरह ग्राम अखरार में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों के आधार पर पेयजल व्यवस्था संचालित की जा रही है। विभाग द्वारा बंद पड़ी पाइप लाइनों एवं घरेलू नल कनेक्शनों को पुनः चालू करने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही योजना के सुचारू संचालन के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश जारी दिए गए हैं। दोनों ग्रामों में हैण्डपम्पों एवं 01 पावर पम्पों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है तथा जल जीवन मिशन की योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।