14 जून को ऑनलाइन योग सत्र का होगा आयोजन

अम्बिकापुर, 13 जून 2026/sns/- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हेतु जिले में तैयारियां जारी है।
इस वर्ष की योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है, जिसके माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में 14 जून को प्रातः 06.15 बजे से 07.35 बजे तक देशव्यापी ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बडी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला आयुष अधिकारी ने नागरिकों, विधार्थियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से इस अभियान में बढ़- चढकर शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जनसहभागिता बढ़ाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विभागों एवं संस्थानों को अधिकाधिक लोगों का पंजीयन कराने एवं अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गये है। इधर 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए आयुष मंत्रालय ने योग संगम पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर शासकीय कार्यालय शिक्षण संस्थान नगरीय एवं ग्रामीण निकाय सार्वजनिक संगठन अपने कार्यक्रमों का पंजीयन कर सकेंगे। आयोजन के बाद संबंधित संस्थाओं को कार्यक्रम का विवरण और छायाचित्र भी पोर्टल  http://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam    पर अपलोड करना होगा। योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में योग दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

About The Author