*विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रदेश के प्रथम हाईटेक महतारी सदन, महिला योग भवन एवं जुंबा सेंटर के लोकार्पण समारोह में की सहभागिता
**महिलाओं और बच्चों के सशक्त भविष्य की नींव बनेगा हाईटेक महतारी सदन : पुरंदर मिश्रा**नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक पहल : विधायक पुरंदर मिश्रा**“नारी शक्ति का सम्मान, स्वस्थ परिवारों का निर्माण और संस्कारित पीढ़ी का विकास ही समृद्ध समाज की सबसे बड़ी पहचान है।” – विधायक पुरंदर मिश्रा*रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रदेश के प्रथम हाईटेक महतारी सदन (आंगनबाड़ी केन्द्र), महिला योग भवन एवं जुंबा सेंटर के लोकार्पण समारोह में सहभागिता कर इस महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे केंद्रों की स्थापना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हाईटेक महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, बाल विकास, स्वास्थ्य संवर्धन और सामाजिक जागरूकता का सशक्त केंद्र है।श्री मिश्रा ने कहा कि महिला योग भवन एवं जुंबा सेंटर महिलाओं को स्वस्थ, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। योग एवं फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं महतारी सदन बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए एक आदर्श मंच सिद्ध होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश का यह प्रथम हाईटेक महतारी सदन सरकार की जनकल्याणकारी सोच और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण है।विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और सामाजिक अधोसंरचना के विकास से क्षेत्र की प्रगति को नई गति मिल रही है। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए विधायक श्री राजेश मूणत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब महिलाओं को सम्मान, अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। नारी सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार है।कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह हाईटेक महतारी सदन, महिला योग भवन एवं जुंबा सेंटर आने वाले समय में महिलाओं, बच्चों और परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगा तथा सामाजिक विकास का एक प्रेरणादायी मॉडल स्थापित करेगा।
