SSP विजय अग्रवाल के नेतृत्व में दुर्ग में सुरक्षा की त्रिवेणी: 200 हेलमेट बांटे, 20 महिला कमांडो को किट मिली, दिया साइबर सुरक्षा का मंत्र*

*SSP विजय अग्रवाल के नेतृत्व में दुर्ग में सुरक्षा की त्रिवेणी: 200 हेलमेट बांटे, 20 महिला कमांडो को किट मिली, दिया साइबर सुरक्षा का मंत्र**प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के मार्गदर्शन में वह जिला अध्यक्ष ललित साहू के नेतृत्व में हुआ आयोजन, *CSP ट्रैफिक व थाना प्रभारी एवं साइबर रोकथाम एक्सपर्ट रहे मौजूद**दुर्ग, 15 जून 2026।* संत कबीर दास जी के 629वें प्रकट दिवस पर दुर्ग ने सामाजिक सुरक्षा की नई मिसाल कायम की। *छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी जी के मार्गदर्शन* एवं *जिला अध्यक्ष ललित साहू के नेतृत्व* में कबीर नगर, करहीडीह, वार्ड-15 में *सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम* संपन्न हुआ।*समस्त पुलिस प्रशासन के अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।* *कार्यक्रम की अध्यक्षता जेवरा-सिरसा थाना प्रभारी सम्मित मिश्रा ने की।* *मुख्य अतिथि दुर्ग CSP यातायात सतानंद सिंह विधिया राज* ने *200 निशुल्क हेलमेट* वितरित किए। उन्होंने कहा, _”SSP विजय अग्रवाल सर के निर्देश पर दुर्ग पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”_*कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही 20 महिला कमांडो की टीम को सुरक्षा किट का वितरण।* प्रत्येक किट में *साड़ी, सीटी, टॉर्च, टोपी एवं डंडा* शामिल था। सभी किट विशेष पैकिंग के साथ बैग में पैक कर महिला कमांडो को सौंपी गईं। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।*अति विशिष्ट अतिथि भिलाई के साइबर एक्सपर्ट संकल्प राय* ने UPI फ्रॉड व ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए। युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।*इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:* छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ के *सचिव रोशन बम भोले*, *जिला सलाहकार विक्रम शाह मांडवी*, *उपाध्यक्ष अनिल साहू*, *संभाग महासचिव दिनेश पुरवार*, *श्री विश्वकर्मा जी*, *उपाध्यक्ष ऐश्वर्या नवरात्रि*, *शहर अध्यक्ष शैलेंद्र साहू*, *जिला मीडिया प्रभारी रवि सेन*, *धमधा ब्लॉक अध्यक्ष निकेत ताम्रकार*, *कुम्हारी ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव*, *धमधा ब्लॉक महासचिव रामकुमार साहू*, *जिला कार्यकारिणी सदस्य खिलेश साहू, हितेश साहू, खोमचंद देवांगन, रेणुका साहू, संजय साहू, राजेंद्र साहू, उदय साहू* एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी।*आयोजक ललित साहू* ने कहा, _”प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के मार्गदर्शन और SSP विजय अग्रवाल सर के सहयोग से महिला कमांडो को सशक्त बनाने का काम शुरू किया है। ये अभियान हर वार्ड तक जाएगा।”_कार्यक्रम का समापन *’जागरूक नागरिक, सुरक्षित दुर्ग’* के नारों के साथ हुआ।-

About The Author