एनएचएम संविदा भर्ती के लिए लिखित/कौशल परीक्षा हेतु संवर्गवार मेरिट सूची जारी
दुर्ग, 15 जून 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत 3 विभिन्न संवर्गों के कुल 47 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन तथा लिखित/कौशल परीक्षा हेतु संवर्गवार मेरिट सूची तैयार कर जारी कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित/कौशल परीक्षा की समय-सारिणी कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित की गई है। चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक निर्देश दुर्ग जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in पर देखी एवं डाउनलोड की जा सकती है।