नीट परीक्षा 2026 हेतु जिला प्रशासन की तैयारी
दुर्ग, 17 जून 2026/sns/- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 6939 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था, शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिले के सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से त्वरित निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बिजली विभाग तथा परीक्षा संबंधी भ्रामक खबरों व अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया मॉनीटरिंग हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सुरक्षा और कानून व्यवस्था संभालेंगे। जिसमें बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-02 भिलाई में अति. तहसीलदार श्री डिकेश्वर साहू, बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 भिलाई में अति. तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु, बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-07 भिलाई में नायब तहसीलदार श्री ढालसिंह बिसेन, शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में नायब तहसीलदार श्री वसुमित्र दीवान, शासकीय वी.वाई.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में अधी. भू-अभि. श्रीमती रेखा राजपूत, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई दुर्ग में अति. तहसीलदार श्री हुलेश्वर नाथ खूंटे, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में सह. अधी. भू-अभि. श्री आलोक शुक्ला, स्वामी आत्मानन्द जे.आर.डी. शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में सह. अधी. भू-अभि. श्री अजय कुमार मरावी, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेक्टर-6 भिलाई में सह. अधी. भू-अभि. श्री संतोष कुमार नागरे, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दीपक नगर में नायब तहसीलदार श्री भूपेन्द्र कुमार नेताम, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खमरिया जुनवानी दुर्ग में नायब तहसीलदार योगिता बंजारे, शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में अति. तहसीलदार सुश्री ममता टावरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा टैंक भिलाई में नायब तहसीलदार श्री रमाकांत पटेल, इन्दिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर दुर्ग में नायब तहसीलदार श्री कुंदन शर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर में नायब तहसीलदार श्री भूपेन्द्र सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला में नायब तहसीलदार श्री मनोज कुमार रस्तोगी, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल फरीद नगर कोहका भिलाई-दुर्ग में तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, पीएम श्री के.वी. बीएमवाई भिलाई में नायब तहसीलदार श्रीमती मीना साहू, तथा स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल रिसाली भिलाई में नायब तहसीलदार श्री योगेश सिंह राजपूत की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त इन सभी अधिकारियों को परीक्षा के दिन पूर्वान्ह 11.00 बजे से शाम 06.30 बजे तक अपने-अपने केंद्रों में उपस्थित रहकर कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों एवं स्टाफ की त्वरित चिकित्सीय सहायता के लिए एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों को भी मुस्तैद किया गया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत तैनात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में चिकित्सा अधिकारियों (डॉक्टर्स) के रूप में डॉ. उदभव चंद्राकर, डॉ. डीगेश्वर बघेल, डॉ. नूर आलम और डॉ. विराज वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं फार्मासिस्ट श्री बीरेन्द्र साहू, श्री प्रवीण कुर्रे, श्री अभिषेक शुक्ला और श्री कल्याण सिंह कुर्रे सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त ईएमटी रानू ठाकुर, निशा, सितेश्वरी और श्री धमेन्द्र हरमुख तथा वाहन चालक योगेश, श्री लिवेन्द्र, श्री नीरज कुमार और श्री दिलेश्वर साहू तैनात रहेंगे। इसके अलावा एम.पी.डब्ल्यू. श्री संदीप बर्मन, श्री खिलेन्द्र बिजौरा, श्री राहुल कुमार, श्री रितेश कुमार, श्री विनय कुमार, श्री भूप्रकाश सोनी, श्री लिमेन्द्र साहू, श्री मनोहर नेताम, श्री दीपेश वर्मा, श्री अनिल ढीमर, श्री हेमंत कुमार, श्री सुशील मिश्रा, श्री संतोष कुमार साहू, श्री रमा शंकर, श्री पंकज विश्वकर्मा, श्री प्रिंस पीयूष टंडन और श्री प्रभात यादव को मुस्तैद किया गया है। नर्सिंग स्टाफ में स्टाफनर्स पी. तेजा, लिमिता नेताम, मनीता वर्मा, ज्योति वर्मा, चंचल साहू, रीना डिंडे, त्रिवेणी रात्रे, झनेश्वरी, देवश्री, अनुप्रेमा खाखा, श्री मुकेश रामटेके, कविता साहू और प्रीति श्यामकुंवर अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही ए.एन.एम. उमा मेश्राम, सत्यवती साहू, दीप्ति सत्यवर्ती और सोनसीर देशलहरे को नियुक्त किया गया है। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष/महिला) के रूप में श्री विकास चंद्रवंशी, श्रीमती रीना निषाद, श्री गजेन्द्र गंधर्व और श्रीमती रानी टंडन मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी तरह, परीक्षा अवधि में सभी 19 परीक्षा केंद्रों और जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में सतत एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार के व्यवधान से सीसीटीवी निगरानी, संचार व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं, जिसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के दुर्ग संभाग के कार्यपालक निदेशक (मुख्य अभियंता, रायपुर नाका) और भिलाई के अधीक्षण अभियंता को संबंधित क्षेत्र के विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही, नीट परीक्षा के सुचारू व निष्पक्ष संचालन को प्रभावित करने वाले भ्रामक समाचारों, अफवाहों और अपुष्ट जानकारियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यमों की सतत निगरानी की व्यवस्था की गई है। इस जिम्मेदारी के तहत जनसंपर्क विभाग और कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, दुर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इस मॉनीटरिंग टीम में जनसंपर्क विभाग से संयुक्त संचालक श्री एम.एस. सोरी, ए.पी.आर.ओ. श्रीमती भारती साहू और सहायक ग्रेड-02 श्रीमती कनक कोमरा अपनी सेवाएं देंगे। इसी प्रकार कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा से सहायक प्राध्यापक श्री डी के जोल्हे, पुस्तकालय अधीक्षक श्री दिलीप कुमार चौधरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री भूषण सिन्हा और श्री दीपक सिंह, सहायक ग्रेड-03 श्री राजकुमार मिश्रा, श्री के मोहन, श्री जतीन सिंह और श्री अंकुर अग्रवाल को विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु तैनात किया गया है। जिला कार्यालय दुर्ग से सहायक ग्रेड-03 श्री पुनारद पटेल और सहायक ग्रेड-02 श्री विनोद रोही भी इस निगरानी दल में शामिल किया गया है। यह पूरी टीम प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर परीक्षा संबंधी भ्रामक खबरों की सतत निगरानी करेगी ताकि किसी भी भ्रामक संदेश का समय पर खंडन किया जा सके।