केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित
रायपुर, 17 जून 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार तथा विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
18 जून 2026 को टाउन हॉल आरंग में, 19 जून 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपरीद एवं 20 जून 2026 को डॉ. अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, मंदिर हसौद में वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सुबह 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।