प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत  बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 853 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

रायपुर, 19 जून 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थय को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आंगनबाड़ी केन्द्र गांधी नगर, आंगनबाड़ी केन्द्र मोहदी व आंगनबाड़ी केन्द्र संघर्ष नगर, अर्बन टीम ए द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र रामकुण्ड, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र 11 एवं 12 बीरगांव, आरंग टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र खमतराई एवं धरसींवा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र दोंदेखुर्द बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। पूरे जिले में आज कुल 853 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में कुल 1 लाख 34 हजार 5 सौ 04 बच्चों की स्क्रीनिंग, 14 बच्चों का मेडिकल उपचार व प्रबंधन एवं 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।

About The Author