पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 15 जुलाई तक

मुंगेली, 19 जून 2026/sns/-  भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, कला, साहित्य, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम आमंत्रित किया गया है। विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजन तथा दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में कार्यरत नायकों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने पर जोर दिया गया है। नामांकन भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in     के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

About The Author