केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का समापन

अम्बिकापुर, 19 जून 2026/sns/- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। 16 जून से 18 जून तक आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गई

प्रदर्शनी में आधारभूत संरचना, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, डिजिटल सेवाओं तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक प्रदर्शित सामग्री, चित्रों एवं जानकारीपरक आलेखों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को उपलब्ध कराई गई।

आयोजन स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विकास कार्यों एवं प्रमुख योजनाओं से संबंधित वीडियो प्रदर्शित किए गए, जिन्हें आगंतुकों ने रुचि के साथ देखा। प्रदर्शनी में उपस्थित योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं उद्देश्य के संबंध में भी जानकारी दी गई।

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं तथा विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आगंतुकों ने योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आयोजन की सराहना की।

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह विकास प्रदर्शनी शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने सहज साबित हुई।

About The Author