गाज गिरने से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर, 22 जून 2026/sns/- कलेक्टर श्री विश्वदीप द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंर्तगत सदाराम मड़काम के गाज गिरने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती सोमड़ी मड़काम ग्राम ताकीलोड़ जाडकापारा थाना भैरमगढ़ को उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान उनके बैंक खाता में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिया गया है।

About The Author