धोखाधड़ी से बचने आरटीओ चालान भुगतान के लिए वेबसाईट का उपयोग
बलौदाबाजार, 22 जून 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं, जिसमें विभागीय वेबसाईट का क्लोन पेज बनाकर ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में छदम तरीके से डराने वाले संदेश के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेते है। ऐसे धोखाधड़ी से बचने विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग जरुरी है।
परिवहन विभाग द्वारा ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक पर क्लिक न कर अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए या आरटीओ चालान के भुगतान के लिए वेबसाईट का ही उपयोग किये जाने की अपील की गई है।