मैनपाट में प्रस्तावित चार बॉक्साइट खदानों की शांतिपूर्ण जनसुनवाई हेतु मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई

अम्बिकापुर, 22 जून 2026/sns/-   सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में प्रस्तावित चार बॉक्साइट खदानों की पर्यावरण स्वीकृति के संबंध में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनसुनवाई का आयोजन 23 जून 2026 को तहसील कार्यालय नर्मदापुर के सामने, मैनपाट में, 24 जून 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला पथरई के प्रांगण, ग्राम पथरई, मैनपाट में, 01 जुलाई 2026 को कमलेश्वरपुर हाई स्कूल परिसर (थाना के बगल में), मैनपाट में तथा 02 जुलाई 2026 को माध्यमिक विद्यालय सरभंजा, मैनपाट में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी निर्धारित की गई है।
आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर श्री फागेश सिन्हा को सम्पूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपाट श्री उमेश्वर सिंह बाज, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरगुजा सुश्री चित्रलेखा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी उप तहसील राजापुर श्री निखिल श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीतापुर श्री राजेश यादव, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सीतापुर श्री उमेश तिवारी तथा अधीक्षक भू-अभिलेख जिला सरगुजा श्रीमती उषा नेताम को जनसुनवाई स्थलों पर मजिस्ट्रियल दायित्व सौंपा गया है।

About The Author