लॉ एण्ड आर्डर की बैठक 24 जून को

रायगढ़, 22 जून 2026/sns/- कानून व्यवस्था के संबंध में 24 जून को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में औद्योगिक सुरक्षा संबंधी मॉनिटरिंग, दुर्घटना की स्थिति में तैयारी एवं तहसील स्तरीय गठित समिति की रिपोर्ट की समीक्षा, नशा मुक्ति अभियान की प्रगति, अवैध उत्खनन के प्रकरण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की कार्ययोजना एवं ब्लैक स्पॉट की जानकारी एवं सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा तथा एजेण्डा अनुसार अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

About The Author