प्राकृतिक आपदा में मृतका के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर, 23 जून 2026/sns/-  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4  लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील उदयपुर के सायर निवासी रामटहल वैष्णव की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुखमती वैष्णव को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

About The Author