जिला अस्पताल के डायलिसिस केंद्र से मिल रही किंडनी मरीजों को मदद,अब तक 14 हज़ार से अधिक सेशन

बलौदाबाजार, 24 जून 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने द जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा सतत रूप प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में अस्पताल का डायलिसिस केंद्र किडनी रोगियों को अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान कर रहा है।

सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा ने बताया क़ि अस्पताल में डायलिसिस सेवा 2023 से मरीजों को मिल रही है। यह पूरी तरह निःशुल्क है। तब से लेकर अब तक डायलिसिस के 14410 सेशन हो चुके हैं। कुल 197 पंजीकृत मरीज हैं जिन्होंने इसका लाभ लिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने बताया क़ि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय निःशुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत जिले में यह सुविधा उपलब्ध है जो पूरी तरह निःशुल्क है । 25 जून को अस्पताल में नए किडनी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ऑनलाइन परामर्श दिया जाएगा । जरूरतमंद मरीज इसका लाभ ले सकते हैं।

अस्पताल में अपनी डायलिसिस करवाने आए भाटापारा के ग्राम गोगिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि यह उनका केंद्र में पहला सेशन है।इससे पहले दो सेशन उन्होंने बिलासपुर के निजी अस्पताल से लिया था जहाँ हर हफ्ते 7-8 हज़ार लग जाता था। जिला अस्पताल में यह निःशुल्क है जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।

About The Author