समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद मिलने से किसानों को खेती के काम में हो रही सहूलियत
बलौदाबाजार, 24 जून 2026/sns/- जिले में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक उर्वरक समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में बलौदाबाजार निवासी किसान श्री रामनारायण पैकरा ने बताया कि वे लगभग ढाई एकड़ भूमि में खेती करते हैं। खरीफ सीजन की तैयारी के लिए वे खाद लेने अपनी सहकारी समिति बलौदाबाजार पहुंचे, जहां उन्हें बिना लाइन लगे, समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया गया।
श्री पैकरा ने बताया कि समय पर खाद मिलने से खेती की तैयारियां सुचारु रूप से हो रही हैं और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।