प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं को दिखाई सफलता की राह
सुकमा, 25 जून 2026/sns/- जिला प्रशासन सुकमा द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित करने के उद्देश्य से संचालित “नायद अरदृमेरा रास्ता“ पहल के अंतर्गत 24 जून 2026 को विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शबाब खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं – ढ़ संकल्प को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश देते हुए कहा कि सीमित संसाधन कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते, यदि लक्ष्य स्पष्ट और मेहनत ईमानदार हो।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ सुश्री मधु तेता ने अपनी प्रेरणादायी सफलता यात्रा विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, अध्ययन की रणनीति, समय प्रबंधन तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास बनाए रखने के अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य आधारित तैयारी के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री सुखसागर वारे एवं एडीपी-एबीपी फेलो सुकमा संजय कुमार ने भी करियर मार्गदर्शन एवं सफलता के अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह प्रेरक संवाद विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक और मार्गदर्शक साबित हुआ। जिला प्रशासन की यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हुए उन्हें शिक्षा, कौशल विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। “नायद अरदृमेरा रास्ता“ पहल आज सुकमा के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाने का सशक्त माध्यम बन रही है।
नायद अर–मेरा रास्ता पहल से युवाओं को मिला नई दिशा