उत्कर्ष योजना अंतर्गत छठवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 5 जुलाई को
बलौदाबाजार,3 जुलाई 2026/sns/-मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तर पर लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 रविवार को समय प्रातः 12 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिये पण्डित चक्रपाणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षार्थियों हेतु रोल नंबर अलग से जारी नहीं किया गया है। परीक्षा केन्द्र में ही नाम, पिता का नाम व रोल नंबर के अनुसार ही परीक्षा में बैठने की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर सकते है।