निष्प्रयोज्य भण्डार सामग्रियों की 10 जुलाई को होगी नीलामी
जगदलपुर, 6 जुलाई 2026/sns/- कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल जगदलपुर द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी 10 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को कार्यालयीन समय 11 बजें हाटकचोरा स्थित होमगार्ड्स कार्यालय-कैम्प परिसर में की जाएगी। निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों में होमगार्ड्स जवानों की वर्दी सामग्री जैसे-पेन्ट, कमीज, टोपी, जूते, मोजे, कम्बल, दरी, बेल्ट, मच्छरदानी, बरसाती, ग्रेटकोट, अंगोला शर्ट, जर्सी, ग्राऊण्डसीट, किट बॉक्स, टोपी बैच, कंधा बैच व्हीसिल आदि शामिल है। सम्पूर्ण सामग्री एक लॉट में नीलामी की जायेगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलाम की जाने वाली सामग्रियों को देख सकेंगे। प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने के पूर्व एक हजार रुपए नगद प्रतिभूति राशि कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं होगी, उन्हें जमा की गई प्रतिभूति की राशि वापस कर दी जायेगी। खरीददार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किए जाने पर नीलामी की सम्पूर्ण राशि जमा कर उसी दिन सम्पूर्ण सामग्री को उठाना होगा। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी को होगा।