सेवा सेतु से आसान हुआ सरकारी सेवाओं का लाभहितग्राही को समय पर मिला निवास प्रमाण पत्र
बलौदाबाजार,1 जुलाई 2026/ssn/- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र का लाभ लगातार हितग्राहियों को मिल रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को घर के नजदीक एवं समय पर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। विकासखंड के विश्रामपुर निवासी वंदना केसवर को सेवा सेतु केंद्र तहसील कार्यालय सिमगा के माध्यम से उनके बच्चे का निवास प्रमाण पत्र त्वरित रूप से प्राप्त हुआ। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में किए गए निराकरण से हितग्राही को बिना अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाए प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सका। हितग्राही वंदना केसवर ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र की सहायता से उन्हें प्रमाण पत्र आसानी से और कम समय में प्राप्त हुआ। अब शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिससे समय एवं यात्रा व्यय की बचत हुई। सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया गया है। इससे नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है और उन्हें विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। वर्तमान में सेवा सेतु के माध्यम से 442 सेवाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा नागरिक सुविधा एवं सुशासन की दिशा में सेवा सेतु के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।