उदयबंद में सहायिका भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 20 जुलाई तक
बिलासपुर, 6 जुलाई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा के आंगनबाड़ी केंद्र उदयबंद में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद के लिए 20 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका ई-भर्ती ऑनलाईन लिंक http://aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेज अपलोड करते हुए आवेदन कर सकती है। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।