विद्युत संबंधी समस्याओं की शिकायत अब और भी आसान

सुकमा, 30 जून 2026/sns/- बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु विद्युत विभाग द्वारा दो बेहद सरल और प्रभावी माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। यदि आप बिजली कटौती, तकनीकी फॉल्ट या बिजली से जुड़ी किसी भी अन्य समस्या से परेशान हैं, तो विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल करके सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, डिजिटल सुविधा का लाभ उठाते हुए उपभोक्ता “मोर बिजली ऐप“ के माध्यम से न केवल अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, बल्कि घर बैठे ही अपनी शिकायत की मौजूदा स्थिति (स्टेटस) को ट्रैक भी कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों को अधिक से अधिक इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

About The Author