पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 11 जुलाई से
सुकमा, 08 जूलाई 2026/sns/- शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में सत्र 2026-25 के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग हेतु तृतीय चरण हेतु प्रथम व द्वितीय वर्ष दिनाक 11 जूलाई से 16 जूलाई 2026 तक शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सुकमा में समस्त ऑनलाईन एंट्री एवं अभ्यर्थी सुविधा केन्द्र की व्यवस्था होगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी जानकारी हेतु संस्था में कार्यालयीन समय में आकर सपंर्क कर सकते है या प्रवेश प्रभारी दूरभाष क्रमांक 7999063380 सहा. प्रवेश प्रभारी जयंत चन्द्राकर दूरभाष क्रमांक 7000700260, 9827895465 एवं अंकित चन्द्रवंशी दूरभाष क्रमांक 7999625487 पर सपंर्क करें एवं साथ ही http://cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन कर सकते है।