ई-ऑफिस प्रणाली से अधिकारियों के बाद अब जुड़ेंगे जनप्रतिनिधि
मोहला, 10 जुलाई 2026/sns/- ई-ऑफिस प्रणाली का विस्तार करते हुए शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर (ई-गवर्नेंस सोसायटी) द्वारा जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को सीजी ऑथ आईडी बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके संबंध में समय- सीमा की बैठक में समस्त विभागों को सीजी ऑथ आईडी बनाए जाने का ट्रेनिंग प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों जैसे जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, नगर पंचायत अध्यक्ष -उपाध्यक्ष, पार्षद की भी आईडी बनाये जाने है ताकि फ़ाइल में पारदर्शिता बढ़े। इसके साथ ही सभी विभाग के समस्त कर्मचारियों को आई गॉट के माध्यम से ट्रेनिंग लिए जाने पर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा जिला स्तरीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा चुका है। अब इसी व्यवस्था के तहत पंचायत एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी ई-ऑफिस में ऑनबोर्डिंग किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों को सीजी ऑथ आईडी बनाना अनिवार्य होगा। कलेक्टर (ई-गवर्नेंस सोसायटी) कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों से शीघ्र ई-फॉर्म्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी कार्यालय में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।