दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकन 31 जुलाई तक

बलौदाबाजार, 9 जुलाई 2026/sns/-भारत सरकार ने दिव्यांगजन व्यक्तियों के सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 हेतु जिले के पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं और नागरिकों से आंनलाइन नामांकन 31 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित समयावधि में आनलाइन नामांकन कर सकते है।

राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन (मोस्ट, आउटस्टैडिंग पर्सन विथ डिसेबिलिटीज) श्रेष्ठ दिव्यांगजन (दिव्यांग व्यक्तियों में उत्कृष्ट) एवं श्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांगबाल/बालिका (उत्कृष्ट रचनात्मक दिव्यांगबाल) उपश्रेणी के लिए है। यह पुरस्कार उन लोगों को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिन्होंने समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा दिया है।

इच्छुक आवेदक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in  पर आवेदन कर सकते है।

About The Author