ब्राह्मण समाज के आत्मसम्मान एवं नारी गरिमा के समर्थन में अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन संपन्न
प्रेस विज्ञप्ति
ब्राह्मण समाज के आत्मसम्मान एवं नारी गरिमा के समर्थन में अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन संपन्न
रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ (रजिस्टर्ड) द्वारा 4 नवंबर 2026, बुधवार को सुंदर नगर चौक स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा जी की प्रतिमा के समीप नेहा बोरा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं एवं मंदिरों के पुजारियों के संबंध में की गई कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन में उपस्थित विप्र बंधुओं एवं समाज के जागरूक सदस्यों ने एकजुट होकर उक्त टिप्पणियों के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की महिलाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना तथा मंदिरों के पुजारियों के संबंध में पूरे समुदाय को कटघरे में खड़ा करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की सामान्यीकृत टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द, नारी गरिमा एवं धार्मिक परंपराओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष एस्ट्रो योगेश तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव समाज को संस्कार, शिक्षा, धर्म एवं संस्कृति का मार्ग दिखाता आया है। समाज की महिलाओं और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के प्रति द्वेष रखना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से समाज के आत्मसम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाना है।
उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है। किसी भी समुदाय के बारे में टिप्पणी करते समय तथ्यों एवं मर्यादा का ध्यान रखना आवश्यक है।
अंत में समिति ने सभी उपस्थित विप्र बंधुओं एवं भगिनियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सम्मान, नारी गरिमा और सनातन धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए संगठन सदैव एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
उपरोक्त प्रदर्शन में सत्यम शुक्ला,श्रीमती भारती अवतार शर्मा, अवधेश धर दीवान,,सिद्धेश तिवारी,राजेंद्र प्रसाद शर्मा,विमल ओझा,श्रीमती प्रीति ठाकुर ,कान्हा ठाकुर,श्रीमती शोभा तिवारी,यश मिश्रा, आभा तिवारी आदि उपस्थित थे ।