अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
बलौदाबाजार, 10 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी के मार्गदर्शन में जिला आबकारी की टीम द्वारा 27 जून से 10 जुलाई तक 150 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त कर 12 आरोपियों को जेल भेजा गया।
वृत्त भाटापारा में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी जनक राम युद पिता गंगू राम यदु उम्र 35 ग्राम बोरसी थाना भाटापारा ग्रामीण के कब्जे से 40 पाव कुल 7.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 4,000 होना पाया गया।वृत्त कसडोल के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा आरोपी सुंदरलाल पिता सेतराम उम्र 44 वर्ष ग्राम थरगांव थाना सलीहा के कब्जे से 16.00 बल्क लीटर हाथभठ्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपिया दिलोबाई पति सेतराम उम्र 40 ग्राम रंगोरा चौकी बया के कब्जे से 18.00 बल्क लीटर हाथभठ्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 34.00 बल्क लीटर हाथभठ्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 6,800 होना पाया गया।वृत्त कसडोल में ही आबकारी विभाग द्वारा आरोपी आगम दास सोनकर उर्फ सेठ सतनामी पिता समारू उम्र 46 वर्ष निवासी गिरौदपुरी चौकी गिरौदपुरी के कब्जे से 20.00 बल्क लीटर हाथभठ्ठी कच्ची महुआ शराब एवं लगभग 150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।हाथभठ्ठी महुआ शराब का बाजार मूल्य 4,000/ एवं महुआ लाहन का बाजार मूल्य 9,000 होना पाया गया।
आरोपी बॉबी रत्नाकर पिता सुखदास उम्र 26 वर्ष ग्राम गिरौदपुरी चौकी गिरौदपुरी के कब्जे से 7.56 बल्क ली. देशी मदिरा प्लेन एवं 3.96 बल्क ली. विदेशी मदिरा गोवा कुल 11.52 बल्क ली. मदिरा जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 6,000 होना पाया गया।इसी तरह वृत्त सिमगा में आबकारी विभाग द्वारा आरोपी रूपेश टंडन ग्राम डोंगरिया थाना हथबंद के कब्जे से 50 पाव कुल 9 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 5,000 होना पाया गया।
वृत्त भाटापारा में आरोपी गोविंदा यादव पिता छुनना यादव उम्र 30 सा. नयागंज वार्ड भाटापारा के कब्जे से 35 पाव कुल 6.30 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 3,500होना पाया गया। वृत्त पलारी क्षेत्र में आरोपी बिसन लाल सा. दतान थाना पलारी के कब्जे से 7.74 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 4,300-होना पाया गया। वृत्त सिमगा में आरोपी राजा मसीह ग्राम बिश्रामपुर थाना सिमगा के कब्जे से 35 पाव कुल 6.3 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 3,500 होना पाया गया। शैलेन्द्र साहू ग्राम दरचुरा थाना सिमगा के कब्जे से 38 पाव कुल 6.84 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 3,800 होना पाया गया।
वृत्त कसडोल में आरोपिया अमरीका पति पवन ग्राम इंदिरा कालोनी के कब्जे से 20 बल्क लीटर हाथभठ्ठी कच्ची महुआ शराब एवं अमित साहू पिता इंद्रमण ग्राम बंगलापाली चौकी सोनाखान के कब्जे से 20 बल्क लीटर हाथभठ्ठी कच्ची महुआ शराब कुल 40 बल्क लीटर जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 8,000 होना पाया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।