कलेक्टर ने लापरवाह पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत क़ो किया निलंबित राजस्व कार्य नहीं करने पर हुई कार्यवाही

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सरिया तहसील के ग्राम पुजेरीपाली में आयोजित सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रकरण की जाँच की और पटवारी को दोषी मानते हुए उसे निलंबित किया है। पुजेरीपाली में सुशासन तिहार 20 मई को आयोजित किया गया था, जिसमें पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत के विरुद्ध अपने हल्के में नहीं रहने और फोन नहीं रिसीव करने, साथ ही साथ आम जनमानस के कार्य सुचारु रूप से नहीं करने के संबंध में शिकायत किया गया था। विभिन्न विभागीय कार्यों के संबंध में भी तहसीलदार सरिया द्वारा उन्हें दो बार कारण बताओ नोटिस जारी भी किया गया था, लेकिन कार्य में उपेक्षित प्रगति नहीं लाने, सौंपे गए नक्शा बटानकन नहीं करने पर पटवारी राजपूत को निलंबित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन अवधि में पटवारी राजपूत का मुख्यालय तहसील कार्यालय बरमकेला को नियत किया गया है।

About The Author