सुकमा, 11 जूलाई 2026/sns/- जनपद पंचायत कोंटा के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनपद की सामान्य सभा की बैठक जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कोवासी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री माड़वी देवा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत विकासखंड के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी रखे।
 बैठक के दौरान विकासखंड कोंटा में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए। संबंधित विभागों ने योजनाओं की प्रगति से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की तथा विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।

About The Author