ग्राम तेंदुनाला एवं कोट रासरार में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए

राजनांदगांव, 13 जुलाई 2026/sns/- डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत तेंदुनाला एवं कोटरासरार में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए नियमानुसार आवेदन सह दस्तावेज प्राप्त नहीं होने पर पुन: 20 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक एवं पात्र जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशिय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति से निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विहित प्रारूप में आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में प्रस्तुत कर सकते है। पूर्व में आवेदन प्रस्तुत करने वाले संस्थाओं को आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author