जनदर्शन में दिव्यांग नोहर दास को त्वरित रूप से मिला ट्राइसाइकिल

बलौदाबाजार, 14 जुलाई 2026/sns/- जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और जनदर्शन कार्यक्रम के त्वरित निराकरण का एक और उदाहरण सामने आया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में दिव्यांग नोहर दास बघेल को ट्रायसिकल प्रदान किया।

ग्राम बलौदी, विकासखंड पलारी निवासी नोहर दास बघेल ने जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर कुलदीप शर्मा के समक्ष अपनी दिव्यांगता से जुड़ी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि एक दुर्घटना में उनका दायां पैर कट जाने के कारण उन्हें दैनिक आवागमन और सामान्य कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री शर्मा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा उसी समय नोहर दास बघेल को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

ट्राइसाइकिल मिलने से प्रसन्न नोहर दास बघेल ने कहा कि अब उन्हें आने-जाने और अपने दैनिक कार्यों को करने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने उनकी परेशानी को समझते हुए तत्काल सहायता प्रदान की, जिसके लिए वे कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है।

About The Author