त्सा महाविद्यालय के प्रबंध कारिणी समिति एवं स्वशासी समिति की बैठक संपन्न


दुर्ग, 15 जुलाई 2026/ sns/- जिले के कचान्दुर स्थित चन्दूलाल चन्द्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रबंध कारिणी समिति एवं स्वशासी समिति की ग्यारहवीं बैठक आज महाविद्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री एस.एन. राठौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह भी शामिल हुए। बैठक में महाविद्यालय की दसवीं बैठक में लिये गये निर्णय के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। साथ ही स्वाशासी समिति व प्रबंधकारी समिति की दसवीं बैठक में समिति द्वारा प्राप्त अनुमोदित सामाग्रियों का वर्ष 2026-27 में क्रय हेतु पुनः अनुमोदन लिया गया। बैठक के एजेंडा अनुसार बालिका छात्रावास (नर्सिंग) के तृतीय एवं चतुर्थ तल के निर्माण कार्य, महाविद्यालय भवनों के दरवाजे व खिड़कियों के मरम्मत कार्य, डेस्कटॉप, प्रिटर क्रय, एम्बामिंग मशीन (कैडेवरस इंजेक्टर) क्रय, अध्यापन कार्य हेतु एलईडी वॉल पैनल क्रय, इंटरक्टीव पैनल क्रय, लेक्चर हॉल हेतु ऑडियो सिस्टम क्रय, विभाग के प्रशासनिक खण्ड हेतु फर्नीचर क्रय, सफाई मशीन क्रय तथा स्किल लैब हेतु मैनेकिन क्रय करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा चिकित्सालय भवन के समक्ष स्थित पार्किंग स्थल पर नवीन ओपीडी काम्प्लेक्स निर्माण कार्य, चिकित्सालय भवन के सामने स्थल पर मरीजों के आश्रितों हेतु सराय, रैन बसेरा एवं डेली नीड्स, मेडिकल स्टोर्स, कैंटीन एवं अन्य सुविधा हेतु सिविक एमीनिटी कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य, शासकीय फिजियोथैरेपी महाविद्यालय हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध चिकित्सालय दुर्ग में स्थान उपलब्ध कराने, चिकित्सालय के अति महत्वपूर्ण क्षेत्र/विभाग (सेंट्रल लैब, ब्लड बैंक, जीआईसीयू इत्यादि) के लिए नवीन एयर कंडीशनर क्रय का निर्णय लिया गया। बैठक में महाविद्यालय परिसर के सामने चारों ओर बाउन्ड्रीवॉल का संधारण, लेक्चर हॉल में फायर एक्जिट निर्माण, महाविद्यालय पहुंच मार्ग मरम्मत कार्य और जलापूर्ति के संबंध में चर्चा की गई। निर्माण एजेंसी विभाग, पीडब्ल्यूडी, विद्युत एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय एवं महाविद्यालय में सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक विभागीय पहल करने के निर्देश दिए गए। बैठक मेें महाविद्यालय के प्रबंध कारिणी समिति एवं स्वाशासी समिति के सदस्य सचिव अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नगरिया, शासकीय चिकित्सालय राजनांदगांव के अधिष्ठाता डॉ. पी.एम. लूका, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह, महाविद्यालय के कुल सचिव तथा लोक निर्माण, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं क्रेडा विभाग के अधिकारी, चिकित्सा महाविद्यालय के प्रध्यापक एवं समिति सदस्य चिकित्सक उपस्थित थे।

About The Author