करगी कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का उच्चस्तरीय निरीक्षण

बिलासपुर, 15 जुलाई 2026/sns/- भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर एवं कोटा मनरेगा द्वारा ग्राम करगी कला में संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण का निरीक्षण ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री पवनेश शर्मा, यूएसजीसी भारत सरकार श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव, वीबी जीरामजी राज्य कार्यालय के सहायक अभियंता श्री सोमकांत साहू एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने किया।
इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा श्रीमती अनुराधा मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी श्री विकास जायसवाल ने भी प्रशिक्षण का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आरसेटी बिलासपुर के स्टाफ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आरसेटी बिलासपुर ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

About The Author