कोषालय में समस्त देयकों में भुगतान स्वीकृति आदेश तथा क्रय स्वीकृति आदेश संलग्न करना अनिवार्य
अम्बिकापुर, 17 जुलाई 2026/sns/- ,वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि महालेखाकार रायपुर द्वारा ऐसे समस्त प्रकार के देयकों के संबंध में आपत्ति की गयी है, जिनमें की कार्यालय द्वारा देयकों की भुगतान स्वीकृति आदेश तथा क्रय संबंधी देयकों में क्रय स्वीकृति आदेश दोनोें सलग्न नहीं है। आपत्ति की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कोषालय में जमा करने वाले समस्त देयकों में भुगतान स्वीकृति आदेश अनिवार्यतः संलग्न करने कहा गया है। उक्त आदेश संलग्न नहीं होने पर देयक भुगतान हेतु कोषालय में स्वीकार किया जाना संभव नहीं होगा।