आरटीई के तहत तृतीय एवं अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
अम्बिकापुर, 17 जुलाई 2026/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार ऑनलाईन आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु तृतीय एवं अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया हेतु 27 अगस्त 2026 तक समय सारणी निर्धारित किया गया है। उन्होंने अशासकीय विद्यालयों हेतु नियुक्त प्राचार्य/ नोडल अधिकारी (आर.टी.ई.) को अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले अशासकीय विद्यालयों में प्रचार-प्रसार कर आर.टी.ई. के तहत आरक्षित रिक्त सीटों पर अधिक से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रवेश की कार्यवाही करना सुनिश्चित करने कहा है।