आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ 5 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार, 17 जुलाई 2026/sns/- निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी अशासकीय विद्यालयों में पहली कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए तृतीय एवं अंतिम चरण की प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी। पात्र अभिभावक 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन तजम.बह.दपब.पद वेबसाईट पर जाकर कर सकते हैं। जिले में रिक्त सीटों की जानकारी 17 से 21 जुलाई 2026 तक जारी की जाएगी।