सोनाखान कॉलेज में अतिथि व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन 31 जुलाई तक
बलौदाबाजार, 21 जुलाई 2026/sns/- शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनाखान में इतिहास, गणित विषयों के लिए अतिथि व्याख्याता हेतु 1-1 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन पत्र 31 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए है।
अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डॉक एवं वाहक के हस्ते आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। रिक्त पदों के संबंध में अधिक जानकारी, शैक्षणिक एवं अन्य अर्हता तथा अतिथि व्याख्याता नीति के संबंध में जानकारी के लिए महाविद्यालय के सूचना पटल या अग्रणी महाविद्याालय के वेबसाइट https://gdkcbalodabazar.ac.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।