ग्राम मुण्डा में निःशुल्क आयुष शिविर का आयोजन
बलौदाबाजार, 22 जुलाई 2026/sns/- संचलनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार बुधवार को तहसील लवन अंतर्गत ग्राम मुण्डा में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों ने मुफ्त ईलाज का लाभ उठाया जिसमें वात, शुगर,चर्म रोग संबंधित आयुर्वेद के 206 एवं होम्योपैथिक के 107 कुल 313 मरीज शामिल है। मरीजों का ईलाज डॉ.एल. एस ध्रुव, डॉ. नेक दत्त बरतामसी, डॉ विवेक वर्मा द्वारा किया गया।शिविर शुभारम्भ के दौरान ग्राम सरपंच,सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।