खण्ड स्तरीय बैठक में डिजिटल धोखा धड़ी रोकने व योजनाओं के क्रियान्वयन में जोर

बलौदाबाजार, 22 जुलाई 2026/sns/- बुधवार को खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की मासिक बैठक जनपद पंचायत कार्यालय पलारी के सभाकक्ष में अग्रणी जिला प्रबंधक शिवकुमार कंवर की अध्यक्षता एवं पंकज देव मुख्य कार्यापलन अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

डिज़िटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए वित्तीय साक्षरता पर जोर देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशन में आरोह एनजीओ संस्था जो सीएफएल के माध्यम से विभिन्न स्थानों में वित्तीय साक्षरता के लिए किए जा रहे कार्यों में बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी सहयोग प्रदान करें।

बैठक में मुख्यतः शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से प्रधामनंत्री पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के साथ स्व सहायता समूह लिंकेज एवं ऋण वितरण,एनआरएलएम योजना, कृषको को दिए जाने वाले ऋण किसान क्रेडिट कार्ड,डेयरी व्यवसाय, मछली पालन,पी एम स्वानिधि, पी एम विश्वकर्मा, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि पर भी चर्चा हुई।

बैठक में सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम कुजूर एवं ब्लॉक के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक और ब्लॉक के विभिन्न बैंकों में कार्य कर रहे बैंक मित्र, एफएलसीआरपी, पीआरपी बहुत संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author