प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक
अम्बिकापुर, 22 जुलाई 2026/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय (घंघरी) अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा 9वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर काउंसलिग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गई है। काउंसलिंग 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रयास आवासीय विद्यालय (घंघरी) अम्बिकापुर में प्रातः 11ः00 बजे से 04ः00 बजे तक निर्धारित है।