प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 22 जुलाई 2026/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के भर्ती एवं चयन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय स्थापना-सरगुजा अंतर्गत तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में सहायक ग्रेड-3 हेतु 02 पद तथा भृत्य के 03 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके लिए आवेदन पत्र 23 जुलाई 2026 प्रातः 11ः00 बजे से 13 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र आवेदित किए जाने हेतु जिला न्यायालय सरगुजा के वेबसाईट https://surguja.dcourts.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।