थलसेना भर्ती अग्निवीर में ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण
बलौदाबाजार, 22 जुलाई 2026/sns/- भारतीय थलसेना में भर्ती हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिन अभ्यार्थियों ने अग्निवीर (सीईई) वर्ष 2026 में परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है वे अभ्यार्थी जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर अपना नाम, पता, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर एवं सेना भर्ती पंजीयन कमांक के साथ अपना नाम दर्ज करा सकते है। ताकि शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण की तैयारी कर सके।साथ ही अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07727-299443 पर सम्पर्क कर सकते है।